मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर हाथरस की एक छात्रा और छात्र को थाईलैंड के रास्ते म्यांमार भेजकर उन्हें चीनी गिरोह के सुपुर्द कर दिया गया। वहां बंधक बनाकर उनसे स्कैम कॉल सेंटर में जबरन काम कराते हुए अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी भी कराई गई। इससे पहले नौकरी के नाम पर उनसे छह लाख रुपये भी ठग लिए गए। अब भारतीय एजेंसियों की मदद से घर वापसी पर छात्रा ने ठगी के आरोपी इस चीनी गिरोह के एजेंट पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है।