यूजीसी के विरोध में 7 फरवरी से कंचन नगर में घर के बाहर धरने पर बैठे पंकज धवैरय्या 6 मार्च की रात पुलिस को चकमा देकर दिल्ली पहुंच गए। पंकज के लापता होने पर हाथरस में पुलिस के हाथ-पांव फूले रहे। रातभर पंकज की तलाश होती रही। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गईं।