सादाबाद में हाथरस-अलीगढ़ रोड पर 8 जनवरी की रात को ट्रैक्टर सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में टेलीकॉम टावर कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। दुर्घटना के बाद काफी देर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवागमन सुचारु कराया।