सादाबाद कस्बे के सराफ मनोज वर्मा से दो दिन पहले नौ नहीं, करीब 50 लाख रुपये कीमत के जेवरात लूटे गए थे। इसका खुलासा पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर किया है। गिरफ्तार बदमाशों में एक फरहान को पुलिस की गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का दावा करता है कि फरहान की बहन से सराफ का बेटा फोन पर चैटिंग करता था, उसने ही उसे सबक सिखाने के लिए मनोज के पड़ोसी सराफ आदर्श वर्मा के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची थी।