फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद के शिवालयों में सावन के पहले सोमवार उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन के पहले सोमवार पर सादाबाद नगर और ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में आस्था का संगम दिखा। ब्रह्ममुहूर्त से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगीं। मंदिर परिसर दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि मांगी। गंगा-यमुना घाटों से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने बैंड-बाजों की धुन पर जलाभिषेक किया। नवविवाहिताओं ने 'जेवर' चढ़ाकर वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मांगा। प्राचीन बाबा बैजनाथ धाम मंदिर में अलसुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा। गांव मिढ़ावली के बनखंडी महादेव मंदिर में भी हजारों शिवभक्तों ने दर्शन कर जलाभिषेक किया। यहां सादाबाद, बलदेव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं कीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें