सिकंदराराऊ में रविवार को श्रवण गंगा सेवा संस्थान ने 51वीं निशुल्क गंगा यात्रा का आयोजन किया। 100 बसों से हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान को रवाना हुए। मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी, सूर्य प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाई और माधवी अग्रवाल ने संबोधित किया। सूर्य प्रताप सिंह इस यात्रा का संचालन करते हैं।