यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल हाथरस पहुंचीं। वहां श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्णोदय महोत्सव में उन्होंने शिरकत की। वहां पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल हाथरस हादसे पर खुलकर बोलीं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि हाथरस में जो घटना हुई, जिसमें सैकड़ों ने जान गंवाई। मैं उनको श्रद्धांजलि देती हूं, प्रभु उनको चरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा कि हम भगवान तो है नहीं, खुद भगवान का दर्जा लेकर कहते हैं कि मेरी चरण रज ले लो, उससे कष्ट दूर होते है, यह क्या सही है। चरण रज से कब कष्ट दूर होते हैं। सुदर्शन चक्र दिखाता है, भगवन श्री कृष्ण ने सुदर्शन चक्र निकला था, गुनहागार को खत्म करने के लिए । इस घटना में जो भी शामिल है, उसको सजा मिलनी चाहिए।