फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में सफर कर हाथरस के सांसद अनूप प्रधान ने सभी को चौकाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर हाथरस सांसद अनूप प्रधान ने रोडवेज बस में सफर कर सबको चाैंका दिया। जिला बनने के बाद बीते 29 वर्षों में यह पहला मौका है, जब हाथरस के किसी सांसद ने रोडवेज बस का सफर किया है। सांसद अलीगढ़ स्थित अपने आवास से ई-रिक्शा से अलीगढ़-आगरा कट पहुंचे और वहां से बस पकड़ी। माननीयों के लिए आरक्षित सीट की अपेक्षा उन्होंने सामान्य टिकट खरीदी और सफर किया। बस से वह सीधे रोडवेज बस स्टैंड हाथरस उतरे, फिर ई-रिक्शा से दयानतपुर स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। वे लौटकर भी बस से अलीगढ़ पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें