हाथरस में पुलिस भर्ती परीक्षा 17 व 18 फरवरी को होगी। परीक्षा में 18768 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा दो पालियों में सुबह साढे़ नौ बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे और दोपहर ढ़ाई बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। शहर में 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टेटिक पुलिस अधिकारी, 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 8 सहयोगी सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 8 सेक्टर पुलिस अधिकारी तैनात किए हैं।