फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव संवत्सर पर हाथरस में लगी विरासत प्रदर्शनी, जिसमें हैं पुराने सिक्के-स्टांप पेपर व विवाह कार्ड

हिंदू नव संवत्सर के मौके पर हाथरस में विरासत प्रदर्शनी लगाई गई। शैलेंद्र वार्ष्णेय सराफ ने अपने पुराने सिक्कों, स्टांप पेपर, विवाह कार्ड एवं प्राचीन व्यापारिक दस्तावेजों की प्रदर्शनी लगाई। उन्होंने सरकार से नव संवत्सर को पूर्व की भांति सरकारी अभिलेखों व सार्वजनिक उपयोग में स्थान देने की मांग की। शैलेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि नव संवत्सर भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने लोगों से अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और इसके प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष विवेक महाजन का स्वागत किया गया। पूर्व नगर अध्यक्ष मूलचंद्र, विहिप जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सराफा कमेटी के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, देवांशु वार्ष्णेय, प्रियांक वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें