व बसई निवासी 30 वर्षीय विजेंद्र कुमार पुत्र कप्तान सिंह अपनी पत्नी नीरज के साथ बाइक से गंगा स्नान के लिए कछला गंगा घाट जा रहे थे। 1 मई प्रातः आठ बजे गांव नावली पर कासगंज की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर घायल पति-पत्नी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां विजेंदर कुमार की मौत हो गई। पत्नी नीरज सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बेहोश हो गई। उसको वहां से अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया गया है।