हाथरस महोत्सव में 20 दिसंबर की देर शाम परिधान शो का आयोजन किया गया। इसमें शहर की युवतियों ने सांस्कृति परिधान धारण कर मंच पर चलकर दिखाया। आयोजन में बड़ी संख्या में युवतियों ने प्रतिभाग किया। इन सभी युवतियों ने दिखाया कि आज के आधुनिक समय में भी किस तरह खूबसूरत व पूरा तन ढकने वाली पोशाकों को पहनकर सुंदर दिखा जा सकता है।