हाथरस जिले के सादाबाद इलाके के गांव कुरसंडा स्थित एक तस्वीर बनाने की फैक्टरी में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। फैक्टरी में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं लोगो ने तस्वीर बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना पाकर इलाका पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।