हाथरस जनपद में सासनी के गांव बिलखौरा कलां और खुर्द में सड़क की बदहाली के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। लगातार पांचवें दिन ग्रामीणों ने दोनों गांवों के तीनों परिषदीय विद्यालयों के ताले नहीं खुलने दिए और न हीं बच्चों को भेजा। अनिश्चितकालीन धरना शुरू करते हुए ग्रामीणों ने स्कूलों के बाहर सरकार और जनप्रतिनिधियों के पुतले फूंके व जमकर नारेबाजी की।