हाथरस में एलपीजी गैस एजेंसियों पर हो रही भारी भीड़ और अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान हैं। पिछले 15 दिनों से शहर के गैस केंद्रों पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। केवाईसी और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की नई प्रक्रियाओं के कारण आम जनता को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।