28 जुलाई सुबह सात बजे सहपऊ क्षेत्र के गांव सल्हैपुर चंदवारा निवासी 47 वर्षीय दौजीराम पुत्र हर प्रसाद का शव जरीपुरा रजवाहे की पटरी पर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।