फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में पुस्तक विक्रेता के ठिकाने पर छापा, पांच और 10 के सिक्कों की कालाबाजारी का भंडा फोड़

हाथरस की हनुमान गली में बड़े पैमाने पर चल रहे सिक्कों की कालाबाजारी के काले कारोबार का प्रशासन ने भंडाफोड़ किया है। गोपनीय सूचना के आधार पर एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह की अगुवाई में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने हनुमान गली स्थित पुस्तक विक्रेता सोनू समाधिया पुत्र नवीन समाधिया के ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने सबसे पहले नयागंज स्थित दुकान पर तलाशी ली, जिसके बाद हनुमान गली स्थित उसके मकान पर धावा बोला। मौके से 5 और 10 रुपये के सिक्कों का भारी जखीरा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। मकान और दुकान से सिक्कों से भरे 102 बोरे बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें