हमारे देश में दो लोकदल हैं, एक राष्ट्रीय लोकदल व एक असली लोकदल है। असली लोकदल के पोस्टरों, बैनरों में चौधरी चरण सिंह की फोटो लगी हुई है। यह बातें कांग्रेस के महासचिव वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने 25 फरवरी को पत्रकारों से कहीं। हाथरस के कुरसंडा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि आरएलडी इंडिया गठबंधन की चार बैठकों में मौजूद थी। पटना, मुंबई, बेंगलुरू व नई दिल्ली में आरएलडी के नेता मौजूद रहे। अब उनके नेता पर कुछ दबाव रहा होगा, तो वे एनडीए में शामिल हो गए। जयराम राम रमेश भारत जोड़ो यात्रा के साथ आए थे।