हाथरस में बरसे स्थित श्री हरि कोल्ड स्टोरेज में किराना के सामान से भरे हुए चेंबर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के पांच किलोमीटर क्षेत्र में मिर्च की तीखी गंध हवा में फैल गई है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगी हुई हैं, लेकिन अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।