फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में अगसौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की समस्याओं पर प्रधानाचार्य डॉ भगवान सिंह ने दी जानकारी

हाथरस में सिकंदराराऊ के अगसौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 6 से लेकर 12 तक के सैकड़ों छात्र मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए हैं । तहसील की तरफ से आ रहे बच्चों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक कर साइड से बैठा दिया। बच्चे मौके पर हाथरस के जिलाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे हैं।  गर्मी व उमस के कारण बच्चों का हाल-बेहाल है। बच्चों के लिए पुलिस पानी का व्यापक प्रबंध कर रही है । सभी बच्चों को पानी की थैलियां दी गई हैं। बच्चों ने पानी तो ले लिया, लेकिन खाने के बिस्कुट के पैकेट लेने से साफ इनकार कर दिया। बच्चों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन उनकी सुविधाओं को लेकर के आंखें बंद करके बैठा है। बच्चों को निम्न स्तरीय नाश्ता दिया जाता है। बच्चों के कमरे में जो पंख लगे हुए हैं, वे काफी पुराने होने के कारण बहुत धीरे-धीरे चलते हैं । बिजली न के बराबर आती है, जेनरेटर है लेकिन उसको चलाया नहीं जाता है। इसलिए बच्चों को पूरी रात पसीना बहाते हुए जाग कर रात काटनी पड़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें