आगरा रोड पर ऑटो चालक सादाबाद की तरफ आ रहा था। वह पंप से सीएनजी लेने के लिए अचानक पंप की ओर मुड़ गया। इस दौरान ऑटो चालक को बचाने के चक्कर में पुलिस बस केे चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। ऑटो चालक तो बच गया, लेकिन रोडवेज बस में पीछे से कार टकरा गई। उसके पीछे एक और कार भी उससे टकरा गई और अंत में कैंटर चालक ने भी कार में टक्कर मार दी।