राही फाउंडेशन ने हाथरस के सासनी में अनूठी पहल शुरू की। भीषण गर्मी के इन दिनों में सिर न तपे इसलिएउद्यमी रेणुका डंग और समाजसेवी अभिषेक मेहरोत्रा ने 200 कैप और 200 साड़ियों का वितरण किया। विशिष्ट अतिथि अभिषेक मेहरोत्रा ने कहा कि ये साड़ियां वितरित करने का कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान के लिए हैं। मुख्य अतिथि डॉ रेणुका डंग ने अहिल्याबाई होल्कर, सावित्रीबाई फूले जैसी महान समाजसेविका, वीरांगनाएं का उदाहरण पेश करते हुए भारतीय संस्कृति के गौरव को फिर से उठाने का उदाहरण पेश किया। महिला सशक्तिकरण का उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से कर्नल सोफिया कुरेशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पूरे विश्व को दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विनोद वर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्य होने से समाज में जोश का संचार होता है। इसके साथ ही पूरे समाज में एकता का भाव भी पैदा होता है। कार्यक्रम की संयोजक सुषमा गुप्ता ने कहा कि राही फाउंडेशन अपनी स्थापना से ही महिला और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करते आया है। अनिल दीक्षित ने भी सम्बोधित किया। संचालन राही फाउंडेशन के ट्रस्टी धर्मेन्द्र शर्मा ने किया।