राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित नवसंवत्सर कार्यक्रम में हरिगढ़ विभाग सह प्रचार प्रमुख राज नारायण सिंह ने कहा कि संघ के संस्थापक डाक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना हिंदुओं को एकजुट करने के लिए की। इसके माध्यम से उन्होंने हिंदुओं का स्वाभिमान जगाने का कार्य किया, जिससे वह अपने गौरवशाली इतिहास से गौरांवित कर सकें। पूरे विश्व में शांति का एक मार्ग सिर्फ सनातन के रास्ते से ही होकर जाता है। इसलिए विश्व सनातन की ओर लौटेगा। हिन्दू नववर्ष में हम सभी मिलकर लक्ष्य निर्धारित करें। हाथरस में आगरा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित वर्ष प्रतिपदा उत्सव में सबसे पहले सभी स्वयंसेवकों ने संघ संस्थापक केशवराव बलिराम हेडगेवार को "आद्यय सर संघचालक प्रणाम" किया गया। विभाग सह प्रचार प्रमुख राज नारायण सिंह ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्म हुआ था। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही आरएसएस के संस्थापक का जन्म हुआ था। आजादी के समय देश में हिंदुओं का स्वाभिमान कमजोर हो रहा था। उनके एकजुटता नहीं आ रही थी। ऐसे समय वर्ष 1925 में डाक्टर हेडगेवार ने संघ की स्थापना कर हिंदू समाज को एकजुट करने का काम किया। अध्यक्षता समाजसेवी एवं प्रमुख व्यवसायी देवेन्द्र वार्ष्णेय ने किया। संचालन नगर कार्यवाह भानु ने किया। इस दौरान जिला प्रचारक जयकिशोर, नगर प्रचारक शिवम, विभाग सह कार्यवाह अजय कुलश्रेष्ठ, विभाग सह सम्पर्क प्रमुख दुर्गेश गुप्ता , जिला संघचालक डॉ यूएस गौड़, जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी, जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा ,जिला व्यवस्था प्रमुख मनीष अग्रवाल, जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, नगर संघचालक डॉ पीपी सिंह ,सह नगर कार्यवाह अमित गौतम , आनंद गोयल विपिन , लक्ष्मीकांत दीक्षित , प्रबल प्रताप, शुभम एलानी, वीरेंद्र माहौर, संदीप वार्ष्णेय, प्रदीप यादव, अजय, सतीश बैंक वाले, लोकेंद्रनाथ शर्मा, देवेश समाधिया, रूपेश उपध्याय, अनिल गुप्ता, देवेन्द्र मोहता आदि मौजूद रहे।