फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस की मुरसान पुलिस ने ग्राम खुटीपुरी में हुई सात वर्षीय बच्चे की हत्या का किया खुलासा, दो हत्याभियुक्तों को किया गिरफ्तार

हाथरस की मुरसान पुलिस ने ग्राम खुटीपुरी में हुई सात वर्षीय बच्चे की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्त सचिन द्वारा बताया गया कि आवा उर्फ छोटू मंद बुद्धि (गूंगा बहरा) है, तथा मेरे पुत्र आदित्य के साथ मृतक भोला द्वारा अन्य लडकों के साथ मिलकर झगड़ा-मारपीट की गई थी । यह बात आवा को पता थी और मौका देखकर आवा ने 8 मई को भोला उर्फ जीवन को उठा लिया और रस्सी से गला घोंटकर भोला की हत्या कर दी । उसके बाद शव को भूरी सिहं पुत्र मोहन सिहं के बाजरा के खेत में डाल दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें