हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव नगला अनी व जटोई के निकट रजवाहा की पटरी कट जाने के कारण किसानों की आलू, गेहूं, सरसों आदि की करीब डेढ़ सौ बीघा फसल जल मग्न हो गई। रजवाहा की कटी हुई पटरी को बंद कर किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है।