मिशन शक्ति टीम, एसओजी टीम व थाना हसायन पुलिस ने अन्तर्जनपदीय एक इनामी शातिर वाहन चोर पंकज पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया। उस पर 25000 का इनाम घोषित था। 4 अगस्त को एसओजी टीम व थाना हसायन पुलिस ने अभियुक्त पंकज के दोस्त अमित पुत्र सतेन्द्र निवासी करारमई थाना हसायन जनपद हाथरस व बॉबी पुत्र रामऔतार निवासी बदनपुर थाना हसायन जनपद हाथरस को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।