कार का अचानक टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़ ला रहे कांवड़ियों के जत्थे से टकरा गई। हादसे में तीन कांवड़िया घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हाथरस की थाना कोतवाली हसायन क्षेत्र में सलेमपुर पुलिस चौकी के पास 4 अगस्त की सुबह तेज रफ्तार ईको कार का टायर फट गया, जिससे असंतुलित होकर कांवड़ियों के जत्थे से टकरा गई। हादसे में तीन कांवड़िया घायल हो गए।