हाथरस जंक्शन थाना अंतर्गत पुरा चौकी क्षेत्र में पुरा कलां गांव है। इसमें रहने वाले किसान कमल सिंह का पुत्र सचिन कुमार अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में बीएएलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था। 22 अगस्त की तड़के तीन बजे जब परिजन जागे तो देखा कि सचिन नहीं उठा, जबकि बताया जा रहा है कि वह सुबह जल्दी उठता था। छात्र की संदिग्ध हालाल में मौत की सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंची। परिजनों से पोस्टमार्टम कराने को कहा, पर परिजनों ने इसका विरोध किया। अंतत: बिना पोस्टमार्टम के सचिन का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार स्थल पर हाथरस एएसपी, सीओ, तहसीलदार आदि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए।