हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स ने नेशनल हाईवे आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर विकसित हो रही कॉलोनियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मानकों का पालन न करने पर संबंधितों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में पाया गया कि कॉलोनाइजरों ने मुख्य गेट पर मानचित्र और स्वीकृतियों का सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं किया था। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी और विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए।