उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले तहसील के लेखपालों ने हापुड़ में लेखपाल की मौत के विरोध में 14 जुलाई को सासनी तहसील पर धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने लेखपाल की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि हापुड़ के लेखपाल सुभाष मीणा वहां के जिलाधिकारी के दमनात्मक व्यवहार एवं उत्पीड़न के कारण तनाव ग्रस्त थे। कुछ अधिकारी मीडिया में पब्लिसिटी पाने के लिए तहसील दिवस, थाना दिवस और ग्राम चौपाल के दौरान अधीनस्थों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हैं। इस कारण कर्मचारी तनाव में काम कर रहे हैं।