हाथरस के थाना सहपऊ के गांव रसगवां में बीते मंगलवार को हुई नवविवाहिता की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति ने ही अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या की थी। पति को शक था कि पत्नी के नाजायज सम्बंध हैं और इसी शक में उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।