फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरदोई में पोकलैंड मशीन की चपेट में आकर किशोर की गई जान

बरसीम लेने साइकिल से जा रहा किशोर सेढ़ा नाले में हो रहे मिट्टी के खनन को देखने लगा। इसी दौरान पोकलैंड मशीन की चपेट में आकर कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। नाराज परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के समझाने पर परिजन शांत हुए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हरपालपुर और सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माणाधीन हहै। निर्माण कार्य में लगी कंपनी से जुड़े कुछ लोग सेढ़ा नाला में मिट्टी की खोदाई बुधवार शाम पोकलैंड मशीन से कर रहे थे। इसी दौरान मिरगावां निवासी रामफेरे का पुत्र सूरज (15) साइकिल से बरसीम लेने के लिए जाते समय वहीं रुक गया। पोकलैंड मशीन से हो रही खोदाई देखने लगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें