फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरदोई में चोरी के मंगलसूत्र समेत एक महिला गिरफ्तार

शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Feb 2025 05:44 PM IST

संडीला कोतवाली पुलिस ने पर्स से मंगलसूत्र चोरी करने के आरोप में दिल्ली निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का मंगल सूत्र भी बरामद हुआ है। कछौना कोतवाली क्षेत्र के कलौली निवासी सुषमा सक्सेना शनिवार को संडीला के इमलियाबाग चौराहा से ई-रिक्शा पर अपने गांव जाने के लिए सवार हुई थीं। ई-रिक्शा पर एक महिला पहले से बैठी हुई थी। सुषमा जब बसड्डा चौराहा पहुंची तो देखा तो ई-रिक्शा में बैठी महिला ने उसकी पर्स में रखे मंगलसूत्र को निकाल लिया है। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने नई दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली पिंकी काे गिरफ्तार किया है। पिंकी के पास से चोरी का मंगलसूत्र भी बरामद हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें