हरदोई की टडियावां पुलिस और एसओजी टीम ने पिछले शुक्रवार को सर्राफा कारोबारी सर्वेश रस्तोगी से हुई डेढ़ लाख की लूट का खुलासा करते हुए छह शातिर लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने इनके पास से नकदी, जेवर और अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।