हरदोई के हरपालपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती और उनकी मासूम बेटी को कुचल दिया। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े और ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में ईसेपुर निवासी मोनू, उनकी पत्नी नीलम और बेटी लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।