फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मारी, मां की मौत

नगर के करावां तिराहे के पास मंगलवार सुबह गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां मां को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। बाइक सवार मां-बेटा एक अन्न प्राशन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सीतापुर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी राजकुमार खेती करते हैं। राजकुमार की पुत्री अंशिका मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम बिजगवां में रहती हैं। राजकुमार के पुत्र अमन (21) के मुताबिक, बड़ी बहन अंशिका के देवर गौरव के पुत्र का अन्न प्राशन 10 फरवरी को था। इसमें शामिल होने के लिए वह और उनकी मां प्रेमा (45) मंगलवार सुबह बाइक से बिजगवां जा रही थीं। इस दौरान नगर के करावांं तिराहे के पास उनकी बाइक में गन्ना लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों सिर के बल सड़क पर गिर गए। प्रेमा को गंभीर चोटें आईं जबकि उन्हें मामूली चोटें आईं। दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने प्रेमा को मृत घोषित कर दिया। प्रेमा के परिवार में पति, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। ट्रक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें