फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: शटडाउन के दौरान बिजली ठीक कर रहा लाइनमैन इनवर्टर वापसी के करंट से झुलसा

Shikha Pandey Updated Mon, 24 Aug 2026 03:10 PM IST

सांडी कस्बे के मुख्य मार्ग पर लगे विद्युत पोल पर सोमवार को सुबह फाल्ट सही कर रहे सविदाकर्मी शटडाउन में इनवर्टर के वापसी करंट की चपेट में आ गया। वह बाल-बाल बच गए। सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर गांव निवासी रामलडैते सांडी स्थित विद्युत सब स्टेशन पर संविदाकर्मी है। मुख्य मार्ग पर लगे विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन सही कर रहे थे। करंट लगने से विद्युत पोल में चिपक गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने मशक्कत के बाद विद्युत पोल से उतार कर निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ केद्र सांडी पहुंचाया। वहां मौजूद डा. ज्ञानेन्द्र ने इलाज शुरू किया। जेई मुकेश गुप्ता ने बताया कि कांवड़ यात्रा की वजह से बिजली बंद थी। इंवर्टर की वापसी से करंट लगा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें