हरदोई जिले में मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। अभी पुलिस को इस मामले में कुछ और लोगों की भी तलाश है। घटना का खुलासा करने से पहले आरोपी ने पुलिस को खूब बरगलाया। पुलिस अधीक्षक ने उससे अंग्रेजी के कुछ शब्द लिखवाए, जिनकी फिरौती मांगने में इस्तेमाल किया गया था। हत्यारोपी ने उन शब्दों को गलत लिखा, जो फिरौती के मैसेज में गलत थे। कौन, हमें, परेशान, कल, नहीं जैसे शब्द अंग्रेजी में लिखवाने पर पोल खुलती चली गई।