हरदोई में लखनऊ चुंगी पर जाम खुलवाने के दौरान चौकी प्रभारी बासू चौधरी को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसकी दो नवंबर की घटना का वीडियो शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शहर कोतवाल ने बताया कि चालक ने मौके पर माफी मांग ली थी, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।