हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में जरसेनामऊ के मजरा भिक्खापुरवा में बृहस्पतिवार रात अचानक भीषण आग लग गई। इसमें एक घंटे में देखते ही देखते ही 14 झोपड़ियां और गृहस्थी राख हो गई। एक पक्कार मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। करीब दस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। वहीं, दो बकरियों की जलकर मौत हो गई। आग बुझाने के प्रयास में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे लखनऊ में भर्ती कराया गया है।