नशे में धुत चालक ने डंपर को रूपापुर चौराहा पर स्थित घुसा दिया। घटना में दुकान रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। स्टोर के बाहर पड़ी टीन भी टूट गई। लगभग छह लाख रुपये का नुकसान घटना में हुआ है। पाली थाना क्षेत्र के फरिगहना निवासी अभिषेक शर्मा का रूपापुर में मशीनरी स्टोर है। शुक्रवार की शाम अभिषेक दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात हुल्लापुर की तरफ से आया तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। इसके कारण दुकान के बाहर पड़ा टिनशेड और अंदर रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।