फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरदोई में सात दिन से लापता युवक का शव नहर में मिला

शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Feb 2025 08:27 PM IST

12 फरवरी को मवेशी चराने के दौरान लापता हुए युवक का शव बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में सहदिन के पास नहर में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवा लिया। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पहचान कर ली। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बघौली थाना क्षेत्र के लोकवापुर गांव निवासी आकाश (26) बीती 12 फरवरी को मवेशी चराने गांव के पास से निकली नहर के किनारे गया था। देर शाम तक वापस घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की थी। कोई सुराग न मिलने पर भाई विकास कुमार ने बघौली थाने में 15 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार दोपहर कुछ ग्रामीणों ने शारदा नहर की लखनऊ ब्रांच में सहदिन के पास स्थित पुल के निकट शव उतराता देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। बेनीगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को बाहर निकलवाया गया। शव मिलने की सूचना आस पास के गांवों में दी गई। इस पर विकास और उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे व शव की पहचान कर ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें