फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की रिवॉल्वर छीन गोकश ने झोंका फायर, जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल

कासिमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह गोकशी के आरोपी ने उपनिरीक्षक की सरकारी रिवॉल्वर छीनकर फायर कर दिया। बचाव में पुलिस टीम ने फायरिंग की। इस दौरान दायें पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हाे गया। घटना उस वक्त हुई जब पुलिस आरोपी को लेकर गोकशी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद कर वापस आ रही थी। घटना में उपनिरीक्षक भी घायल हुए हैं। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गाेगावां जोत गांव में शुक्रवार सुबह गश्त के दौरान पुलिस को देखकर एक शख्स बाइक छोड़कर भाग गया था। बाइक में एक बोरी में 14 किलो प्रतिबंधित मांस, एक मवेशी की खाल और तराजू व बांट मिले थे। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस घटना की जांच कर रही थी। अज्ञात के खिलाफ गाोवध निवारण अधिनियम में मामला दर्ज किया गया था। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने रसूलपुर आंट निवासी मूसा को शनिवार रात गिरफ्तार किया था। देर रात पूछताछ के बाद पुलिस टीम उसे गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद करने के लिए ले गई थी। औजार और रस्सी बरामद होने के बाद पुलिस मूसा को लेकर वापस थाने जा रही थी। इस बीच शनिवार सुबह लगभग 4:30 बजे संडीला-माधौगंज मार्ग पर सई नदी के पास आरोपी ने उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार की सरकारी रिवॉल्वर छीनकर फायर कर दिया। खुद को बचाने में उपनिरीक्षक जमीन पर गिरकर घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में मूसा के दायें पैर में गोली लगी। उसे सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया। बाद में मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि मामले में शामिल रसूलपुर आंट निवासी फैनू और गौसगंज निवासी इकबाल की भी तलाश की जा रही है। मूसा के खिलाफ कासिमपुर थाने में गोवध और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामलों समेत चार मामले दर्ज हैं। उसकी निशानदेही पर एक कुल्हाड़ी, एक चाकू और चार जोड़ी रस्सी बरामद हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें