फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : छह थानों पर 102 हिस्ट्रीशीटरों ने अपराध से दूर रहने की ली शपथ

अपराध और अपराधियों की निगरानी के लिए रविवार को छह थाना-कोतवाली पर हिस्ट्रीशीटरों की हाजिरी ली गई। प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में हिस्ट्रीशीटरों ने अपराध से दूर रहने की शपथ ली। आपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने का भी संकल्प दिलाया गया। एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में थाना-कोतवाली पुलिस हिस्ट्रीशीटरों की प्रत्येक माह हाजिरी लगवाकर अपराध और अपराधियों के संबंध में जानकारी भी लेती है। छह थानों पर हिस्ट्रीशीटरों की हाजिरी ली गई। हरियावां प्रतिनिधि के अनुसार। थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने सभी 61 हिस्ट्रीशीटर को बुलाया था। जिसमें से 11 ने हाजिरी लगाई। सभी को अपराध से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। सभी को अपने क्षेत्र के किसी बाहरी अपराधी के आने की सूचना थाने पर तत्काल देने के लिए कहा गया। कहा कि किसी भी मामले में हिस्ट्रीशीटर का नाम आया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें