फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गंगानगरी के आरती प्लेटफार्म पर गंगा सभा और नेह नीड फाउंडेशन के तत्वाधान में हुआ योग, बच्चों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में सोमवार को बृजघाट गंगा नगरी में आरती स्थल पर योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गंगा सभा आरती समिति और सामाजिक संगठन नेह नीड फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में हुए कार्यक्रम में तीर्थ नगरी के साथ ही आसपास के क्षेत्र और कई राज्यों से बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र तेवतिया ने कहा कि योग भारत की एक गौरवमई प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जिसका महत्व आज के इस मशीनी दौर में और भी अधिक बढ़ गया है। विधायक ने कहा कि स्वस्थ और निरोगी जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना बेहद आवश्यक हो गया है, क्योंकि इसके माध्यम से कई असाध्यय बीमारियों से बचाव और उनका निदान किया जाना संभव है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें