हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के हरोड़ा मोड़ पर स्थित संजीवनी हेल्थ क्लीनिक में मरीजों को भर्ती कर इलाज करने, किशोर से ड्रिप लगवाने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद हरकत में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की है। वहीं, जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की बात कही जा रही है।