हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने घर की छत पर चढ़कर अवैध हथियारों से फायरिंग कर रहे फौजी समेत दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पौनिया, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक जम्मू कश्मीर में तैनात फौजी चार दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव आया था।