हापुड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत रविवार को जिले के सभी बूथ पर विशेष बूथ दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान वोट कटने को लेकर तमाम प्रकार की शिकायतें लेकर मतदाता पहुंच रहे हैं। वही पहले कई बार वोट देने के बाद भी नोटिस मिलने से मतदाताओं में नाराजगी है। वहीं युवाओं में भी नई वोट बनवाने को लेकर जागरूकता देखने को मिल रही है। कई बड़े बूथ पर बड़ी संख्या में मतदाता पहुंचे हैं ।