हापुड़ में रविवार रात देर रात से पड़ी झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं लोगों को भयंकर परेशानियों से भी जूझना पड़ा। हापुड़ शहर और पिलखुवा के सड़कों पर पानी भर गया। हापुड़ में गढ़ रोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पानी भर गया। कुछ दुकानों में भी बारिश का पानी भरने से लोगों को नुकसान झेलना पड़ा। बारिश के कारण कई इलाकों की बिजली भी रात भर गुल रही।