बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के आगापुर गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस पर रोड रोलर की चपेट में आने से औरंगाबाद निवासी गार्ड सतीश (38) की मौत हो गई। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए शव नहीं उठने दिया और धरना शुरू कर दिया। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सुबह से दोपहर तक हंगामा हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीएम, सीओ की मौजूदगी में 30 लाख के मुआवजे के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो सका।